DESH KI AAWAJ

देरांठू में अजमेर से मौसी के यहां आये लड़के की पानी के टांके में डूबने से हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज

देरांठू में अजमेर से मौसी के यहां आये लड़के की पानी के टांके में डूबने से हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में अजमेर से कान जी रैगर के साली का लड़का रहने आया था । जिसकी पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के देरांठू के कुम्हारीया वाले रास्ते पर खेत में बने टांके मे मौसी के यहां आये अजमेर निवासी नितिन (16) पुत्र बबलू रैगर भी नहाने चला गया । जहां नहाते समय टांके में डूबने से लड़के की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे व लड़के को पानी से बहार निकाल तत्काल नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन डाक्टर जांच मे लड़के की मौत हो गई थी। लड़के की मौत से परिजनों में शौक़ छा गया । वही सूचना पर अजमेर से पहुंचे परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

admin
Author: admin