इसलिए कि थी इस हत्यारे ने जैन बेटी परिधि जैन की हत्या,यह वजह आई सामने
कोटा. नाबालिग छात्रा की 13 फरवरी को हुई हत्या के मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को पुलिस ने सोमवार को गुडग़ाव से उसकी बहन के मकान के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर कोटा के लिए रवाना हो गई है।
पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुझे नहीं पता क्यों की हत्या। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग छात्रा से एक तरफा प्यार करने लगा था। छात्रा पिछले तीन साल से आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ रही थी। इसी दौरान आरोपी छात्रा को पसंद करने लगा था। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को कोटा लेकर पहुंचने के बाद ही पुलिस अधिकारी घटना का खुलासा करेंगे। आरोपी को पकडऩे की सूचना स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने रात्रि में ही मृतक छात्रा के परिजनों को दे दी थी।

छात्रा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर की जनता में आक्रोश फूट पड़ा था। रोजाना शहर में कैंडल मार्च व रैलियां निकाली गई। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटा व्यापार महासंघ के आह्वान पर 18 फरवरी को कोटा बंद रखा गया। पुलिस की 30 टीमें आरोपी को राजस्थान सहित दिल्ली, गुडग़ांव व मध्यप्रदेश में तलाश कर रही थी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश नहीं कर पाई तो पुलिस ने दूसरे ऐंगल पर काम शुरू किया। पुलिस ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम के सहयोग से आरोपी की तलाश गुडला के पास जहां आरोपी की स्कूटी मिली थी, उसके आसपास की नहरों व चम्बल नदी में तलाशी अभियान शुरू करवाया था। नगर निगम की रेस्क्यू टीमें आरोपी को चम्बल नदी में रेलवे कॉलोनी से केश्वरायपाटन तक तलाश कर रही थी वहीं दूसरी टीमें गुडला से अरनेठा तक नहर में आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

