विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने मुख्यमंत्री से कहा कि अजरका सोडावास मुंडावर सड़क का हो पुनःनिर्माण।
विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने मुख्यमंत्री से कहा कि अजरका सोडावास मुंडावर सड़क का हो पुनःनिर्माण।
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत /अलवर
बजट भाषण से पूर्व मुंडावर की समस्याओं से अशोक गहलोत को करवाया अवगत कहा बजट में हो घोषणा।
आज मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने राजस्थान सरकार के बजट घोषणा से पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से मुलाकात कर मुंडावर विधानसभा क्षेत्र की मुख्य मांगों से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया।
मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी जी ने मुख्यमंत्री जी से महत्वपूर्ण मांग की।
नेशनल हाईवे बंद होने से बदहाल हुई सड़कों की नेशनल हाईवे बंद होने से मुंडावर विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिन पर गाड़ी से जाना तो दूर आदमी पैदल भी नहीं चल पाता है व साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है व दुर्घटनाओं में लोग मृत्यु के शिकार भी हो रहे हैं आमजन को इन बदहाल सड़कों की वजह से धूल मिट्टी उठती है जिससे कि लोग अस्थमा का शिकार भी हो रहे हैं मुंडावर विधायक ने मुख्यमंत्री जी से निम्न सड़कों की मांग की।
1- अजरक,सोडावास,मुंडावर सड़क
2- शाहजहांपुर दादिया से पावटी हरियाणा बॉर्डर तक
3- नेशनल हाईवे 48 से सक्तपुरा, मानक, रामसिंहपुरा होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक
4- नेशनल हाईवे 48 से गूगलकोटा होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक
5- नीमराणा घीलोठ होते हुए नाघोडी,हरियाणा बॉर्डर तक
6-नेशनल हाइवे 48 से जोनायचा
खुर्द,सिरयानी कुतीना कांकर होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक आदि महत्वपुर्ण सड़को की मांग मुंडावर के आमजन की समस्याओं को देखते हुए की व विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से इसी बजट में इन सड़कों के निर्माण की घोषणा करने की मांग रखी जिससे आमजन को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी के सामने विधानसभा क्षेत्र की एक और महत्वपूर्ण मांग रखी मुंडावर के बिजवाड़ चौहान ग्राम में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग रखी विधायक जी ने कहा कि मुंडावर के अधिकतर लोगों की आजीविका कृषि पर आधारित है तथा यहां के युवाओं को कृषि विज्ञान की शिक्षा लेने के लिए मजबूरन वंश दूर जाना पड़ता है विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि की जगह भी उपलब्ध है और बिल्डिंग भी अतः आपसे निवेदन है कि इसी बजट में मुंडावर के बिजवाड़ चौहान ग्राम में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा करें जिससे कि यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा के लिए दूर ना जाना पड़े।
मनजीत धर्मपाल चौधरी ने मुख्यमंत्री जी के सामने पानी की समस्या को भी रखा मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए ईसरदा बांध परियोजना में मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों को भी जोड़ने की मांग की मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 3 बड़े कसबे मुंडावर नीमराणा व शाहजहापुर आते है शाहजहापुर, और नीमराणा की औद्योगिक क्षेत्र भी काफी बड़े हैं जहां करीब 25,000 से अधिक बाहर की आबादी निवास करती है उक्त क्षेत्र में भूजल बिल्कुल समाप्त हो चुका है पंचायत समिति मुंडावर के पहाड़ी क्षेत्र में भूजल की स्थिति भयावह है तथा 1000 से 1520 की गहराई की बोरिंग खोजने के बावजूद भी वर्तमान में पानी नहीं मिल रहा है इसी संदर्भ में विधायक चौधरी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि कि उक्त क्षेत्र परियोजना में शामिल बानसूर क्षेत्र से लगता हुआ है अतः इस जनहित के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उक्त योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में विधानसभा क्षेत्र मुंडावर के 182 ग्रामों का सर्वे कराने की घोषणा 23 फरवरी के बजट भाषण में करने की कृपा करें मुंडावर विधानसभा क्षेत्र आपका आभारी रहेगा विधायक चौधरी ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के समक्ष रखा।


