वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र
राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की समृद्धतम भाषाओं में से एक है। यह ना सिर्फ हमारी परंपरा व सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि हमारी भावनाओं से भी जुड़ी हुई है। हमारी भाजपा सरकार ने भी राजस्थानी को मान्यता दिलाने के लिए प्रयास किए थे, वहीं शिक्षा नीति में भी परिवर्तन करने पर विचार किया था।
इस संबंध में आज मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने की मांग की। राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलने से विश्व स्तर पर मरूभूमि को पहचान मिलेगी तथा रोजगार व पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे।

