योगेश मिश्रा बीसूका उपाध्यक्ष बनने पर सोडावास व चिरुनी में अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
योगेश मिश्रा बीसूका उपाध्यक्ष बनने पर सोडावास व चिरुनी में अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
सोडावास 3 जनवरी ।,
सोडावास व चिरुनी गांव में सोमवार को बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा का स्वागत समारोह में अभिनंदन किया । इस मौके पर ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया । सोडावास के ग्रामीणों ने बीसूका उपाध्यक्ष मिश्रा से सोडावास को उप तहसील बनाए जाने की मांग रखी । जिस पर मिश्रा ने कहा की मुख्यमंत्री, भंवर जितेंद्र व टीकाराम जूली से मिलकर इस कार्य को करवाएंगे ।
इस कार्यक्रम में पंडित गोपी चंद शर्मा , के ,जी कौशिक , रोहिताश्व चौधरी, मेजर कविता यादव, रामअवतार चौधरी , अखिलेश कौशिक, वीरू शर्मा सरपंच, अनिल शर्मा सरपंच, बृज मोहन शर्मा, रिंकू गुप्ता , अवधेश भारद्वाज , पूरन जोशी, धर्म चंद बोहरा, मीनू तिवारी, धीरज शर्मा , अनिल जोशी नोटरी, गिरधारीलाल उपप्रधान , मूलचंद शर्मा सरपंच, बालकिशन जोशी गंगाराम भारद्वाज , महेश प्रकाश भारद्वाज, राजू मुंडावरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
चिरुनी गांव में बृजमोहन शर्मा कॉटन एसोसिएशन के प्रवक्ता ने योगेश मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया ।

