DESH KI AAWAJ

स्व. सावंरलाल जाट की जयंती पर कल नसीराबाद मे विशाल रक्तदान शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

स्व. सावंरलाल जाट की जयंती पर कल नसीराबाद मे विशाल रक्तदान शिविर

अजमेर । पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं किसान नेता स्व. सावंरलाल जाट की जयंती पर कल शनिवार को नसीराबाद के गांधी चोक स्थित छावनी परिषद के सामुदायिक भवन पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है । जिसमे जिले भर से कार्यक्रर्ता , रक्तदाता शिविर मे आकर रक्तदान -महादान कर उनकी जयंती को सफल बनायेंगे । जाट के पुत्र व वर्तमान विधायक रामस्वरूप लाम्बा के निजी सचिव नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. जाट की जयंती के उपलक्ष्य मे उनके पेतृक गांव गोपालपुरा मे कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रृद्धांजलि सभी भी आयोजित की जायेगी ।

admin
Author: admin