नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मण्डल की हुई बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मण्डल की हुई बैठक
अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण मंडल की एक बैठक का आयोजन ग्राम दिलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता में रखी गई । बैठक मे सशक्त मंडल अभियान के तहत बूत समितियों के गठन की जिम्मेदारी दी गई । पंचायत स्तर पर दो समिति का गठन करने का कार्य प्रभारियों को दिया गया । जिसमे 21 तारीख तक गठन प्रक्रिया पूर्ण करनी है यह तय किया गया । तथा साथ ही अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन प्रत्येक पंचायत स्तर पर मनाने का निर्णय तय किया गया । बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , सत्यनारायण शर्मा , शिवराज चौधरी , ओम प्रकाश वैष्णव , श्योकरण चौधरी , रामनिवास जांगिड़ , करण चौधरी , सुखबीर , सिद्धार्थ , गोपाल चौधरी , राजेंद्र तेतरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

