DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राजा भैया का किया गया स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राजा भैया का किया गया स्वागत, अजमेर । राजपूत समाज के सिरमौर (राजा भैया) रघुराज प्रताप सिंह विधायक का कुंडा से बांसवाड़ा जाते वक्त होटल चित्रकूट चित्तौड़ में भव्य स्वागत किया गया। राजा भैया को क्षत्रिय महासभा द्वारा तलवार महाराणा प्रताप की मूर्ति सिरोपा एवं माल्यार्पण किया गया । राजा भैया ने बताया कि समाज सेवा के लिए वह हमेशा तैयार है । जब भी राजस्थान प्रदेश को उनकी जरूरत होगी वह उपस्थित रहेंगे । तथा साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं सभी का आभार व्यक्त किया । उक्त मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह परमार , शिवपाल सिंह परमार, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह सिंह राठौड़ जामोला वह संभाग अध्यक्ष बलवंत सिंह पांडरू , चित्तौड़ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह , पाली जिला अध्यक्ष भवानी सिंह बाबरा , अजमेर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ , शेरगढ़ भीलवाड़ा संगठन मंत्री वह तहसील अध्यक्ष हुरडा मंगल सिंह राणावत , रासेड नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह , समाज सेवक बलवीर सिंह सथाना , धीरेंद्र प्रताप सिंह लोहडी , सूर्य प्रताप सिंह लोहड़ी , हेमेंद्र सिंह भवानी सिंह जामोला , तमसा बराडा, मोहन सिंह , दुर्गा सिंह , सुमेर सिंह शेरगढ़ ,बलवान सिंह, सुधीर सिंह जी तोमर, प्रहलाद सिंह लक्ष्मण सिंह झाला एवं सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के नागरिक गण उपस्थित थे ।

admin
Author: admin