नसीराबाद अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की बैठक आयोजित हुई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की बैठक आयोजित हुई
अजमेर । अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, जिलाध्यक्ष अजमेर देहात देवीशंकर भूतड़ा एवं विधायक नसीराबाद रामस्वरूप लांबा के निर्देश पर आज अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नसीराबाद की एक बैठक अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी के मुख्य आतिथ्य में तथा भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक रखी गई । इसमें अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला मंत्री मोहम्मद साजिद खान , अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नसीराबाद के मंडल अध्यक्ष इसलामुद्दीन कुरैशी तथा मोर्चे के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस बैठक में सम्मिलित हुए।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस द्वारा मंहगाई के विरोध में जनता को गुमराह करने के लिये जयपुर में की गई मिटींग व रैली का पुरजोर विरोध किया गया।
राजस्थान सरकार ने खुद पेट्रोल डीजल से लेकर बिजली मे अंधाधुंध बढ़ोतरी कर रखी हे,मगर जनता को गुमराह करने के लिए रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उक्त बैठक में पुरजोर विरोध किया गया।
उक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा, जिला मंत्री मोहम्मद साजिद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष इसलामुद्दीन कुरैशी, सलमू भाई, मोहम्मद इरशाद, अब्दुल रहीम,सलीम भाई, अब्दुल रहमान , रहीमुद्दीन इफ्तिखार, रूस्तम भाई, फरमान, अब्दुल सरताज , शब्बीर अहमद, सलीम मोजपुरिया, फरहान,फुरकान,परवेज, लतीफ भाई, अन्जू भाई, ए पी दास सहित सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

