DESH KI AAWAJ

पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा कल अजमेर में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा कल अजमेर में त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मंचासिन कार्यक्रम में द्विव्यागों को उपकरण, नियुक्ति व उत्कृष्ट अधिकारीयों, कर्मचारीयो को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जायेगें * जिला परिषद दैनन्दिनी व स्मारिका का किया जायेगा विमोचन

अजमेर । जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा के पदभार ग्रहण को सफल 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है । जिसे जिला परिषद परिवार द्वारा हर्षोउल्लास से त्रिस्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन के रूप में कल शुक्रवार को प्रातः 11ः15 बजे से जवाहर रंगमंच अजमेर में मनाया जायेगा। जिले के त्रिस्तरीय पंचायतीराज सम्मेलन में ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा, अतिथि होंगे। आयोजन की शुभांरम्भ मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा, जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा द्वारा 25 जरूरतमन्द द्विव्यागों को ट्राईसाईकिल वितरित कर की जायेगी। सम्मेलन में अतिथि, विशिष्ट एवं अध्यक्ष द्वारा मृतक आश्रित पुष्पेन्द्र यादव पुत्र स्व. श्री कैलाश चन्द यादव को वाहन चालक एवं गीता कुमारी पत्नी स्व. मुकेश बागोटिया को कनिष्ठ सहायक के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति आदेश प्रदान किये जायेगें । जिला परिषद अजमेर एवं अधीनस्थ विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग, विजय सिंह, विकास अधिकारी, अजमेर ग्रामीण, देवेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधानाध्यापक, रामविलास जागिड, प्रधानाध्यापक, डा राकेश कटारा, प्रधानाध्यापक, शिवराज चौधरी, ग्रामविकास अधिकारी, ग्राम दौराई, हंसराज, अति. प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग अजमेर, डा हर्षा खोरवाल, एपिडेमियोलोजिस्ट, नन्दकिशोर, वरिष्ठ सहायक, जिला परिषद अजमेर, राजेश आचार्य, कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद अजमेर, सांवरा, मेट ग्राम नागोला, भागचन्द बैरवा मेट, ग्राम पाटन को अतिथिगण द्वारा प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम में जिला परिषद अजमेर की दैनन्दिनी एवं जिला प्रमुख द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यो की स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा । इस सम्मेलन में राज्य एवं जिला स्तर के करीब 1000 जनप्रतिनिधिगण जिनमे जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं जिला परिषद व अधीनस्थ पांचो विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

admin
Author: admin