कैटरीना कैफ एवं विक्की कौशल ने लिए सात फेरे
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं. फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर को दोनों ने सात फेरे लिए. हिंदू रीति रिवाज से हुई इस शादी में दोनों का परिवार और खास करीबी दोस्त व रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. शादी की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं. वेडिंग वेन्यू से कोई तस्वीर लीक ना हो इसकी पूरी कोशिश की गई थी. लेकिन शादी के जोड़े में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीरें आ गई हैं. वहीं शादी के बाद अब इनके रिसेप्शन की तैयारी है. कैटरीना कैफ ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.
⠀

