मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 29 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच लगेंगे अंत्योदय मेले
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 29 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच लगेंगे अंत्योदय मेले
अंत्योदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए सुनिश्चित करने के लिए दिया जाएगा योजनाओं का लाभ
रिपोर्टर – भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
नारनौल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिला के सभी खंडों में लगने वाले अंत्योदय मेले के संबंध में आज अतिरिक्त उपायुक्त एवं इस कार्यक्रम के ओवराल इंचार्ज अनुराग ढालिया ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने इस मेले से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार सभी खंडों में अंत्योदय मेले लगाए जाने हैं। जिला महेंद्रगढ़ में 29 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच लगाए जाएंगे। यह सभी मेले नारनोल, कनीना और नांगल चौधरी को छोड़कर सभी खंड कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक लगेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को आईटीआई मैदान नारनौल, 1 दिसंबर को महेंद्रगढ़, 3 दिसंबर को राजकीय कालेज नांगल चौधरी, 6 दिसंबर को अटेली, 8 दिसंबर को सतनाली, 10 दिसंबर को निजामपुर, 13 दिसंबर को सीहमा, 15 दिसंबर को राजकीय कालेज कनीना तथा 17 दिसंबर को नगर परिषद नारनौल में लगाए जाएंगे।
एडीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने स्टाल पर सही तरीके से काम करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर लोगों को सरकार की सुविधाओं का लाभ दिलवाने का काम करें।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंतोदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को भी निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि संबंधित सभी बैंक के कर्मचारी वहां पर लोगों को सरकार की हिदायतों के अनुसार ऋण उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम आपने अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे।
इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

