नसीराबाद मे एक महिला मिली कोराना पोजिटिव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
नसीराबाद मे एक महिला मिली कोराना पोजिटिव
अजमेर । नसीराबाद के मिलिट्री हास्पिटल मे उपचारित एक महिला की कोविड 19 जांच करने पर जांच पोजिटिव आई है । इसके पूर्व नसीराबाद हास्पिटल मे पश्चिमी बंगाल से प्रशिक्षण के लिए आये सैनिको की जांच करने पर पोजिटिव आये थे । सीएमएचओ डा. के.के. सोनी के अनुसार नसीराबाद छावनी क्षेत्र मे निवास करने वाली 30 वर्षीय महिला पिछले कई दिनो से सर्दी , खांसी , जुकाम एवं गले मे खंराश से ग्रसित थी । सोमवार को मिलिट्री हास्पिटल मे चिकित्सको को दिखाया तो ऊन्होने जांच के लिए उसके गले व नाक का श्र्वाब लिया । जिसमे उसकी जांच पोजिटिव आते ही उसके सम्पर्क मे रहे सभी लोगो के साथ ओर आसपास के क्षेत्र मे भी सर्वे शुरू कर दिया गया ।

