बिना ड्राइवर के बाइक चलती हुई देख घबराए आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर लिखी ये बात
- अजीबोगरीब वीडियो देखकर घबरा गए आनंद महिंद्रा
- ट्वीटर पर लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
- चलती हुई बाइक की ड्राइविंग सीट पर कोई नहीं
उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) रोजाना अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं. वह या तो इंस्पीरेशनल होता है या फिर मजेदार. अपने फॉलोअर्स के वीडियो को भी वह अपने पेज पर शेयर करने नहीं भूलते. अपने फैन्स को हमेशा एंटरटेन करने के लिए मशहूर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद वह खुद भी घबरा गए और वाहवाही करते हुए नजर आए.
अजीबोगरीब वीडियो देखकर घबरा गए आनंद महिंद्रा
बताते चले कि ट्विटर पर एक यूजर @DoctorAjayita ने अपने अकाउंट पर हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बजाज पल्सर बाइक की पिछली सीट पर बैठा हुआ था और ड्राइवर सीट खाली था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि तेज रफ्तार में चलती हुई बाइक की ड्राइविंग सीट पर कोई नहीं था. यह टैलेंट देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए @DoctorAjayita ने कैप्शन में लिखा, ‘एलॉन मस्क ने कहा: ‘मैं इंडिया में बिना ड्राइवर वाली गाड़ियां लाना चाहता हूं. वहीं दूसरी तरफ इंडिया में-‘
ट्वीटर पर लोगों को खूब पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद खुद आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए. उन्होंने इस वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘बेहद ही पसंद आया… मुसाफिर हूं यारों… ना चालक है, ना ठिकाना..’ इस कैप्शन को देखकर समझा जा सकता है कि आनंद महिंद्रा कितने कूल मूड में हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया. अभी तक 2600 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया, जबकि करीब 200 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया.

