DESH KI AAWAJ

देरांठू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास बायोडीजल का अवैध कारोबार पर पुलिस रेड

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

देरांठू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास बायोडीजल का अवैध कारोबार पर पुलिस रेड

मोकै पर 5 हजार लीटर बायोडीजल पकडा

अजमेर जिले के नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 79 देरांठू के कोटा चौराहे के समीप दोराता होटल के पीछे एक बाडे पर अवैध ब्रिकी करने हेतू आया बायोडीजल का भंडाफोड़ किया है । सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस सुमित मेहरडा को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कि देरांठू के कोटा चोराहे पर दोराता होटल के पीछे अवैध बायोडीजल का कारोबार चल रहा है व गाडी खाली हो रही है , सूचना मिली । इस पर उन्होंने नसीराबाद पुलिस उप अधीक्षक सुनिल सिहाग को सूचना दी । जिस पर पुलिस ने झापा मारा । पुलिस विभाग के अनुसार मोकै पर बाडे मे बायोडीजल जैसा पेट्रोलियम पदार्थ से भरा एक टेंकर , टेंकर मे पीछे लगा नोजल , मापक यंत्र भी लगा मिला । पास मे जनेटर पंप रखा हुआ मिला , जिसके पाईप लगा हुआ था । मोकै पर डृम पडे मिले । व एक व्यक्ति टेंकर से बायोडीजल निकालकर डृम मे भरता हुआ पकडा । वहां ओर भी अन्य लोग भी थे , लेकिन पुलिस को देखकर वहां से भाग निकले । मोकै पर डीजल भरने वाले व्यक्ति जिलावडा निवासी शरीफ़ बेग मुगल पुत्र रफीक बेग को पकडा । साथ ही पुलिश ने मोकै से पाईप , नोजल , टेंकर आदि के साथ एक बाईक , एक स्कुटी , 2 डृम जब्त कर मुकदमा दर्ज कर किया । पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच सिटी थानाधिकारी भवंरसिह को सोप दी । सर्किल इस्पेक्टर भवंरसिह ने जिलावडा निवासी शरीफ बेग को गिरफ्तार कर मगंलवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट अजमेर के समक्ष पेश किया । जिसे न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिये ।

admin
Author: admin