उनियारा व देवली ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने पर विधायक हरीश मीणा जी का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया
उनियारा व देवली ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने पर विधायक हरीश मीणा जी का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया –
उनियारा राजस्थान सरकार में वर्तमान विधायक विधानसभा देवली -उनियारा हरीश जी मीणा ने उनियारा, देवली ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है व विधायक महोदय जी को ग्रामवासी आभार व्यक्त कर रहे हैं बालीथल ग्राम पंचायत के कुंडिया, हैदरी पूरा पाडली एवं देवली ब्लॉक के गुराई ग्राम पंचायत के गांव बालागढ़, कनवाड़ा पंचायत गांव के स्यावता में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने पर सभी ग्रामीणों ने खुशी का माहौल है एवं विधायक महोदय जी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कर रहे हैं कार्यकर्ता धर्मराज मीणा चतरपुरा ने बताया कि विधायक महोदय जी ने अपने कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं जिसमें ग्राम वासियों मैं खुशी की लहर है।

