नागौर में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा,तस्कर भागे
नागोर में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा,तस्कर भागे
लाडनुं संवावदाता। रणजीत राम
नागोर शहर से गोगेलाव रोड पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से गौ तस्करी करने के आरोप में ट्रक को पकड़कर 13 गोवंश को तस्करों से छुड़वाया। ट्रक में दो बछड़े मृत मिले।इस दोरान ग्रामीणों के विरोध को देखते हुऐ ट्रक चालक और तस्कर ट्रक को मोके पर छोडकर भाग गयें। ग्रामीणों ने गोवंश सहित ट्रक को सदर थाना को सोंप दिया।
जानकारी के अनुसार नागोर क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रक में 13 गोवंश को पजांब नम्बर की ट्रक में भरकर ले जा रहा था। जानकारी मिलते ही गोगेलाव रोड बालाजी मंदिर के पास गो सेवक व ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने ट्रक रुकवाया। इससे घबराकर ट्रक चालक और तस्कर ट्रक को थोड़ी दुर पहले ही रोककर मौके से भाग गए। इसके बाद गो सेवक ओर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जाब्ता मोके पर पहुंचा। पुलिस ने कारेवाई करते हुए ट्रक को सीज कर लिया और गायों और बछड़ों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बताया है कि मृत दो गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा व 11 गोवंश को गोशाला को सोंपा जाएगा। मामले मे गो तस्करी से संबंधित अन्य जानकारी भी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।


