DESH KI AAWAJ

शिक्षामंत्री डोटासरा इस्तीफा देकर राजस्थान की जनता को जन्म दिन पर रिटर्न गिफ़्ट देवें

शिक्षामंत्री डोटासरा इस्तीफा देकर राजस्थान की जनता को जन्म दिन पर रिटर्न गिफ़्ट देवें

आप जयपुर लीगल विंग अध्यक्ष अभिषेक सांघी व जयपुर जिला संभाग प्रभारी अमित शर्मा लियो के नेतृत्व में, रीट परीक्षा में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही के चलते आरपीएससी चेयरमैन व शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग रखी। ज़िला कलेक्टर अन्तरसिंह नेहरा के मार्फत मुख्यमंत्री गहलोत को ज्ञापन दिया गया । सांघी ने बताया कि 16 लाख से अधिक बेरोजगार युवा साथी लंबे अंतराल बाद अपनी आंखों में सरकारी नौकरी का ख्वाब पाले दिन रात कड़ी मेहनत कर के रीट परीक्षा में उपस्थित हुए किंतु प्रशासनिक बदइंतजामी के चलते इनके साथ साथ राज्य के निवासी भी परेशान व प्रभावित हुए। प्रशासन द्वारा परीक्षा में धांधली व चीटिंग को रोकने में भी कोई तत्परता नहीं दिखाई गई।
आप लीगल विंग पदाधिकारी मो. शकील ने बताया कि गृह जिला में परीक्षा केंद्र ना मिल पाने के कारण लाखों अभ्यर्थियों को अपने परिजनों सहित लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ी जिसके कारण आम जनजीवन व अधिकांश व्यापार भी प्रभावित रहा।
इस पूरी हापा धापी की वजह से सड़क हादसे के चलते युवा साथियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी जिससे उनके परिवार भी संताप में जी रहे हैं । 1 मिनट की देरी पर भी पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भवन में प्रवेश नहीं दिया गया वहीं चीटिंग गैंग के गुर्गों को अपनी पहुंच के चलते परीक्षा शुरू होने के पश्चात भी प्रवेश दिया गया। आरोपियों के सत्ताधारी दल के साथ संबंध रहने पर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। अपराधी शिक्षा मंत्री के साथ नज़र आ रहे हैं ।
आप नेता अमित शर्मा लियो ने बताया की पूर्व में भी शिक्षा मंत्री डोटासरा का नाम धांधली में आ चुका है इन्होंने अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी की रेवड़ियाँ बाँटी थी ।
लियो ने कहा की जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रश्न पत्र देरी से पहुंचने की शिकायत पर कार्यवाही करने की जगह , उलट छात्रों पर ही तुरंत एफ आई आर दर्ज करा दी ।
संपूर्ण प्रक्रिया ने यह साबित कर दिया है कि मौजूदा आरपीएससी प्रशासन बेहद लापरवाह और भ्रष्ट है तथा छात्र हित के प्रतिकूल है ।
इस ज्ञापन द्वारा आम आदमी पार्टी सी॰एम॰ से मांग करती है कि इस घोर कदाचार , भ्रष्टाचार और लापरवाही की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चेयरमैन, प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षा मंत्री को पद से तुरंत बर्खास्त करें अन्यथा आम आदमी पार्टी संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन करने को विवश रहेगी। डोटासरा को स्वयं का इस्तीफा सौंप कर राजस्थान की जनता को जन्म दिन पर रिटर्न गिफ़्ट का तोहफ़ा देना चाहिए ।

admin
Author: admin