DESH KI AAWAJ

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए रश्मि ने हासिल की सफलता

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए रश्मि ने हासिल की सफलता
-नियामत जमाला-
भादरा, 30 सितंबर / नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए गांव नेठराना की रश्मि पुत्री एडवोकेट श्रवण सहारण ने सफलता हासिल की है। रश्मि नेठराना गांव में ही रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल की इंगलिश मीडियम की छात्रा है। हनुमानगढ़ जिले में एकमात्र नवोदय स्कूल पल्लू में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में चयन होने पर रश्मि के माता पिता एवं गुरुजनों ने प्रसन्नता जाहिर की है। जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित की जाती है ।नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2021- को आयोजित की गई थी।
फोटो- फाइल फोटो रश्मि

admin
Author: admin