टोंक में प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियां जोरों पर
टोंक में प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियां जोरों पर
टोंक (अफ़रोज़ अली)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान टोंक जिले में 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। जिसकी टोंक नगर परिषद में जोरो शोरों से तैयारियां चल रही है। अभियान से पूर्व टोंक नगर परिषद ने अग्निशमन केंद्र में इसके लिए प्री कैंप लगाकर अपनी तैयारियां सुनिश्चित कर रही है। इस अभियान के तहत आमजन को पट्टे जारी किए जाएंगे। इसके लिए प्री कैंप में हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्री कैंप के लिए दो इंचार्ज और एक सहायक इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी खुद कैंप की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके जरिए लोगों को दस्तावेज की जानकारी के साथ ही ऑनलाइन प्रकिया भी बताई जा रही है। कैंप में लोगों के लिए राहत की बात यह है कि राज्य सरकार से निर्धारित शुल्क के अलावा किसी तरह का अन्य चार्ज नहीं लिया जाएगा। टोंक नगर परिषद घर घर पट्टा, हर घर पट्टा का उद्देश्य लेकर चल रही है। इसके लिए परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी ने सभी पार्षदों से भी बात की है, इसके लिए अलग-अलग केटेगरी के कौनसे दस्तावेज की जरूरत होगी,इस संबंध में अलग-अलग लिस्ट जनप्रतिनिधियों तक भी पहुचा दी है

