Punjab Political Crisis Live: सीएम चन्नी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, सिद्धू को मनाने पंजाब नहीं जाएंगे हरीश रावत
Punjab Political Crisis Live Updates: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब सरकार के कुछ मंत्रियों और नेताओं ने भी अपना पद छोड़ दिया है. इसके बाद सिद्धू को मनाने के की कोशिश शुरू हो गई है.
29 September 2021
09:22 AM
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और परगट सिंह पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात कर उनके घर से निकल गए हैं. सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट मंत्री उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे.09:17 AM
सिद्धू को मनाने नहीं जाएंगे हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस के विवाद को खत्म करने और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को मनाने की कोशिशें जारी है. हालांकि इस बीच आलाकमान सिद्धू को लेकर किसी भी जल्दबाजी में नहीं है और उन्हें मनाने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ नहीं जाएंगे. पंजाब के नेताओं को ही सिद्धू से बात कर समझाने के लिए कहा गया है.
09:17 AM
सीएम चन्नी ने बुलाई कैबिनेट बैठक
पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. कैबिनेट की बैठक सुबह 10.30 बजे होने की संभावना है.

