DESH KI AAWAJ

शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को अजमेर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से चौथी बार सरपंच निर्वाचित हो चुके शक्ति सिंह रावत को अजमेर जिला सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि शक्ति सिंह रावत पूर्व में राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश महामंत्री के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।चुनाव प्रक्रिया राजस्थान सरपंच संघ के संरक्षक महेन्द्र सिंह मझेवला एवं विजय कुमार पाराशर के संरक्षण तथा चुनाव कमेटी के सदस्य रामकरण यादव और अर्जुन सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें उपस्थित सरपंच प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से शक्ति सिंह रावत के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।इस दौरान पंचायत समिति स्तर पर भी संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसमें बडल्या पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर मनफूल रावत, श्रीनगर पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर उज्ज्वल यादव तथा भिनाय पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर हरलाल गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने जिला परिषद सीईओ से मुलाकात की
वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर एवं देराठू निवासी दिनेश चौधरी को नियुक्त किया गया।पंचायत समिति स्तर पर चुनाव करवाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठितजिला सरपंच संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं शेष पंचायत समितियों के अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
इस कमेटी में संरक्षक विजय कुमार पाराशर, महेन्द्र सिंह मझेवला, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत एवं रामकरण यादव ,गोपाल गुर्जर को शामिल किया गया है। गठित कमेटी जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में पहुंचकर वहां के सरपंचों के साथ समन्वय स्थापित करेगी तथा पंचायत समिति अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के चुनाव करवाएगी। कमेटी को नवंबर माह के अंत तक जिले की सभी पंचायत समितियों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न करवाकर इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।शक्ति सिंह रावत के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सरपंचों एवं संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। माना जा रहा है कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से जिले में सरपंच संघ को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं एवं सरपंचों के अधिकारों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी आवाज उठाई जा सकेगी।

admin
Author: admin