DESH KI AAWAJ

डा निर्मल जैन को तीसरी बार मिली सड़क सुरक्षा परिषद की जिम्मेदारी, दो कार्यकाल के अनुभव और देशभर में सड़क सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों पर मंत्रालय ने जताया भरोसा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव और पिछले दो कार्यकालों में किए गए कार्यों को देखते हुए डॉ. निर्मल जैन को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 26 अक्टूबर 2026 को डॉ. निर्मल जैन को सड़क सुरक्षा परिषद, परिवहन मंत्रालय, नई दिल्ली में पुनः जिम्मेदारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। डॉ. निर्मल जैन ने अपने पिछले दो कार्यकालों के दौरान देशभर में सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था, जागरूकता और इससे जुड़े विभागीय कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उनके इसी अनुभव और कार्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
तीसरी बार जिम्मेदारी मिलना उनके पिछले कार्यकालों में किए गए प्रयासों और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े प्रयासों में योगदान की अपेक्षा रहेगी।
डॉ. निर्मल जैन की पुनर्नियुक्ति को उनके अनुभव और कार्यों पर मंत्रालय के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

admin
Author: admin