जैन धर्मावलंबियो द्बारा पर्युषण पर्व पर मन्दिरों में प्रतिदिन हो रही विशेष पूजा,
अतिशय क्षेत्र देरांठू में भी कलाशाभिषेक के साथ हो रही प्रतिदिन शान्ति धारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के चल रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने विभिन्न जैन मंदिरों में कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं दस लक्षण विधान का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म के अवसर पर अष्ट द्रव्यों से विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बडजात्या एवं
एडवोकेट धर्मेंद्र जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन सायंकाल श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती में जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
वहीं निकटवर्ती अतिशय क्षेत्र देरांठू में विराजमान भगवान शान्ति नाथ व भगवान पार्श्वनाथ की भी प्रतिदिन कलाशाभिषेक के साथ शान्ति धारा जैन धर्मावलंबीयो द्बारा की जा रही है। पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन सांय को सामुहिक आरती होती है। इस अवसर पर भगवान शान्ति नाथ व भगवान पार्श्वनाथ मन्दिर पर विशेष विधुत सजावट की गई है।


