DESH KI AAWAJ

भारतीय किसान संघ टांटोटी ने फसल बीमा में चल रही मनमानी को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।भारतीय किसान संघ शाखा टांटोटी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षैत्र में की जा रही फसल कटाई प्रयोग में जिले में कार्यरत बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही मनमानियों के विरोध में नोडल विभाग संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद एवं जिला कलेक्टर भू अभिलेख के नाम तहसीलदार टांटोटी को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ टांटोटी के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने बताया कि क्षैत्र में खरीफ फसलों की कटाई कार्य चालू है तथा प्राथमिक कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्व मंडल अजमेर द्वारा आवंटित प्रयोग सम्पादन किए जा रहे है।इसी क्रम में कृषि पर्यवेक्षक द्वारा चयनित खसरे में मूंग फसल में किए जा रहे प्रयोग में फसल बीमा कंपनी के जिला समन्वयक ने कृषि मंत्रालय भारत सरकार व राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के दिशा निर्देशों को दरकिनार करते हुए अपनी और से मिश्रित फसल के बहाने मनमाने तरीके से बताया कि मिश्रित फसल में प्रयोग को हम बीमा कंपनी इसे स्वीकार नहीं करेगी और अपनी तरफ से आपत्ति व ऑब्जेक्शन लगाकर बीमा क्लेम बाधित कर सकती है। जबकि दिशा निर्देशों में उल्लेख है कि चयनित खसरे में प्रायोगिक फसल का अनुपात 10 प्रतिशत भी है तो खसरे को नहीं बदला जा सकता है, एवं यह भी स्पष्ट किया गया है कि खसरा इस कारण भी नहीं बदला जा सकता है कि खेत में फसल की दशा अच्छी नहीं है ,अगर ऐसा किया जाता है तो यह सर्वथा गलत है।
बीमा कंपनी के गैर जिम्मेदाराना आचरण व नियम विरुद्ध व्यक्तव्य का क्षैत्र के किसान एवं भारतीय किसान संघ की जिला व तहसील शाखा में गहरा रोष है तथा विरोध प्रकट करते हुए तहसीलदार मदनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है।इस अवसर पर सत्यनारायण ओझा,मेघराज जाट, रामस्वरूप रेहलानी, हरिसिंह खोखर, गणपत सिंह बडगूजर, रामदेव कुम्हार, शैतान भील, धर्मीचंद प्रजापत, जमनालाल वैष्णव, सीताराम माली, महावीर कुम्हार सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

admin
Author: admin