विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड (मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी) द्बारा राजकीय चिकित्सालय में रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड नसीराबाद द्बारा
रक्षा बंधन (रक्षा सूत्र बंधन) कार्यक्रम
सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में आयोजित किया। जिसमें
विश्व हिंदू परिषद (मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी) ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान समाज की सेवा में समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में
प्रखंड संयोजिका ममता डाबी,
जिला संस्कार प्रमुख सुमन पारीक, मातृशक्ति प्रतिनिधि सुनीता ठाकुर, स्वाति , मंजू ,संतोष , रेखा , इंदिरा व सहभागिता मे दुर्गा वाहिनी की बहनें एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।


