शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप प्रकोष्ठ नसीराबाद एवं नगर पालिका के निर्देशन मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की गतिविधियां कराई सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद नगर निकाय चुनाव 2026 में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप प्रकोष्ठ नसीराबाद तथा नगर पालिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियां संपन्न कराई गई । 27 अगस्त को लोकतंत्र की उड़ान गतिविधि संकल्प पंख अभियान थीम अनुसार नगर पालिका नसीराबाद में चुनाव शुभंकर खरमोर पक्षी (बसंता ) के पंखों पर संकल्प पत्र लिखवाए गए।
इसी क्रम में महाविद्यालय ओर विद्यालय स्तर पर भी माता पिता के नाम लोकतंत्र का पत्र लिखवाया गया । उक्त समस्त गतिविधियों के माध्यम से नगर निकाय चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से ना चुके ओर नसीराबाद क्षेत्र में शतप्रतिशत मतदान हो।


