DESH KI AAWAJ

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्य स्मृति में मां भारती ग्रुप नसीराबाद द्बारा लगाया रक्तदान शिविर, शिविर में 56 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत /अजमेर

अजमेर। पंडित चन्द्रशेखर आजाद जी की पुण्य स्मृति में माँ भारती ग्रुप नसीराबाद द्वारा रामचन्द्र जी की धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सभी रक्तवीरों ने सहयोग प्रदान किया । शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । रक्तदान शिविर में जनाना अस्पताल की टीम उपस्थित रही। शिविर में मां भारती ग्रुप के पवन ढिल्लीवाल, सुभाष सेठी, दशरथ सिंह ,गोरधन सिंह राठौड़ ,विजय टाक, राकेश प्रजापत, संजय रेसवाल, संजय सेठी, विविध गोयल, पप्पू आरटीओ, सौरभ सेठी, राहुल गुर्जर, राजेन्द्र सिंह राठौड़ देरांठू ,फैजान हसन, नरेंद्र मेहरा आदि ने सेवाएं प्रदान की । इस शिविर में विशेष योगदान नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह जी गुर्जर का रहा। जिन्होनें अपना अमूल्य समय रक्तवीरों को दिया।

admin
Author: admin