DESH KI AAWAJ

प्रतिभावान बाल भारती विधा निकेतन देरांठू में भारत पेट्रोलियम द्बारा छात्र/छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़े के तहत पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार स्थित प्रतिभावान बाल भारती विधा निकेतन में गुरुवार को भारत पेट्रोलियम द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत पर्यावरण संरक्षण पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/ छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने अपने घर, मौहल्ले गांव और विद्यालय को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतू बैरवा, द्वितीय स्थान कोमल प्रजापत एवं तीसरा स्थान मोनू चौधरी ने प्राप्त किया। भारत पेट्रोलियम की और से फ्लीट एरिया मेनेजर जगदीश चंद्र तिवारी व दौलत सिंह राठौड़ ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। संस्था प्रधान राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin
Author: admin