DESH KI AAWAJ

भारी वाहनों के रुके परमिट – फिटनेश , नवीनीकरण हेतु ट्र्क एण्ड टेलर टांसपोर्ट एसोसिएशन नसीराबाद ने सांसद चौधरी को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जिले में करीब 10 हजार भारी वाहन रजिस्टर्ड है , जो हजारों परिवारों की मुख्य जीविका का साधन है। 20 मई 2026 से सरकार ने VLTD ( वाहन स्थान ट्रैकिंग उपकरण) भारी वाहनों पर लगाने का आदेश पारित किया है, जिसमें बिना डिवाईस लगाए वाहन के परमिट- फिटनेस पर रोक लगा दी गई है। जिसके कारण जिले में सैकड़ों की संख्या वाहन बिना परमिट – फिटनेस के कारण खड़े हो गए हैं। सरकार ने बिना तैयारी के राज्य डिवाईस की कही पर भी उपलब्धता किये बिना ही इसे लागू कर दिया है। बिना परमिट – फिटनेस के वाहन टोल नाके से गुजरते हैं तो प्रत्येक टोल नाके का परमिट – फिटनेस 10 हजार रुपए का जुर्माना आनलाइन किया जा रहा है। जिससे ट्र्क टेलर मालिकों को दोहरी मार पड़ रही है। ट्र्क एण्ड टेलर टांसपोर्ट एसोसिएशन नसीराबाद के अध्यक्ष उमराव यादव ने बताया कि लगभग 50 दिन हो गए, हमारे वाहन जिनके परमिट – फिटनेस एक्सपायर /समाप्त हो गये । जिससे उक्त वाहन जहां वहीं पर खड़े हो गए। जिससे सैकड़ों परिवारों पर रोजी रोटी व घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया। ट्र्क एण्ड टेलर टांसपोर्ट एसोसिएशन ने सासंद भागीरथ चौधरी को ज्ञापन देकर बताया कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि डिवाईस की उपलब्धता व पूरी तैयारी करी जाये, इसके पश्चात ही डिवाईस आदेश लागू हो , तब तक वाहनों के परमिट फिटनेस सुचारू रूप से नवीनीकरण करवायें।
साथ ही वर्तमान में नेशनल हाईवे पर हर थाना क्षेत्र में लाईन चेंज का आनलाइन चालान किया जा रहा है, जबकि लाइन चेंज चालान हाईवे की सर्विस रोड पूर्णतया चालू हो और हाईवे पर तीनों लाईनों पर दुपहिया वाहन, टेम्पो, ऊंट गाड़ी का प्रवेश निषेध हो जो कि राज्य में कहीं पर सर्विस रोड पूर्णतया चालू नहीं है। इस प्रकार सरकार द्बारा अवैध रूप से वाहनों के चालान किए जा रहे हैं, इनको निरस्त करवाने की मांग एसोसिएशन ने की है । वर्तमान में देश में राजस्थान को छोड़कर कहीं पर भी इस प्रकार अवैध चालान नहीं हो रहे हैं। एसोसिएशन ने सरकार द्बारा शीघ्र इस समस्या का निवारण नहीं करने पर 7 दिन पश्चात पूर्णतया वाहनों का चक्का जाम करने की चेतावनी सरकार को दी है । ज्ञापन देते समय एसोसिएशन नसीराबाद अध्यक्ष उमराव यादव, गणेश यादव, सत्यनारायण यादव, अमर चन्द वैष्णव, सोनू , मुकेश यादव, रमेश यादव, लेखराज वैष्णव, बजरंग यादव, हंसराज यादव, जगदीश महाश्वेरी, असलम भाई सदर , मंगल , सीताराम , कैलाश सहित कई ट्रक टेलर टांसपोर्ट व्यवसाई , मालिक उपस्थित थे।

admin
Author: admin