DESH KI AAWAJ

श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में मन्दिर विकास सम्बन्धी प्रस्ताव लिए गए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर समिति की बैठक रविवार को बामणिया बालाजी धाम प्रांगण में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप राठी अजमेर द्बारा की गई। बैठक में मन्दिर समिति सचिव मुकेश वैष्णव (पुजारी) ने दान पात्र से प्राप्त राशि व प्राप्त सदस्यता शुल्क राशि के आय व्यय का हिसाब समिति सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया। बैठक में वर्तमान में चल रहे पानी की टंकी मरम्मत के कार्य के बारे जानकारी दी गई व अन्य कार्य जैसे पाल के पास क्षतिग्रस्त पेडियो को सही कराने, बालाजी के पीछे बगीची में क्षतिग्रस्त हो गई दीवार को सही कराने के कार्य के बारे में जानकारी दी गई, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में मन्दिर में बड़े होने वाले धार्मिक कार्यक्रम पर आयोजक से सफाई व विधुत खर्च पर 11 सौ रुपए की रसीद देने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु दिग्विजय सिंह गुर्जर नसीराबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मन्दिर में रखी दान पेटी हर माह के प्रथम रविवार को समिति सदस्यों के सम्मुख खोलने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ देरांठु , प्रदीप राठी , अनिल जाजू, चन्द्र प्रकाश पोखरना, रवि गुप्ता अजमेर, दिग्विजय सिंह गुर्जर, रामनिवास वैष्णव, नन्दू खत्री , विपिन यादव, कपिल सिन्धी, विकास गुर्जर नसीराबाद , पुजारी विनोद वैष्णव, सचिव मुकेश वैष्णव, राजेश वैष्णव, रामधन पापडिया, राधाकिशन जाट , रामकिशन जाट , जगदीश भाजी देरांठू , जगदीश प्रजापति, मुरारी लाल वैष्णव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

admin
Author: admin