DESH KI AAWAJ

रोटरी क्लब नसीराबाद के तत्वावधान में उपजिला चिकित्सालय नसीराबाद में 1 जुलाई को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व फिजियोथेरेपी केम्प

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय, नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निःशुल्क फिजियोथ्रेपी कैंप का आयोजन 1 जुलाई, बुधवार को किया जा रहा है।
वर्तमान में रोटरी क्लब नसीराबाद की नई बनी टीम ने अपना सेवा कार्य करना शुरू कर दिया है । नव निर्वाचित अध्यक्ष विनायक गौड और सचिव मुकेश मित्तल बने हैं।
रोटरी क्लब नसीराबाद के अध्यक्ष डॉ. विनायक गोड ने बताया कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है तथा समय-समय पर रक्तदान करने से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। शिविर में जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा तथा सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। रक्तदान शिविर में निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत एक जुलाई , बुधवार को प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

admin
Author: admin