पुष्कर में बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर रामसखा आश्रम में बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। ब्रह्म नगरी पुष्कर में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज की दिव्य हनुमंत कथा एवं आगामी महाआयोजन
के संदर्भ में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सनातनी योद्धाओ की बैठक रविवार को रामसखा आश्रम में आयोजित की गई ।बैठक में पुष्कर क्षेत्र सहित अजमेर, किशनगढ़ , थांवला, मेड़ता , पीह , केकड़ी, सरवाड़ , ब्यावर सहित विभिन्न स्थानों के सैकड़ो सनातन योद्धा सम्मिलित हुए।इस बैठक में प्रभारी की नियुक्ति सक्रिय प्रचारकों को उनको आईडी कार्ड वितरण कर कथा की व्यवस्थाओं का दायित्व प्रदान किया गया तथा कथाओं की विभिन्न व्यवस्थाओं में चर्चा कर प्रभारी ओर प्रचारकों को दायित्व सौंपा गया।आयोजक समिति के सदस्य गौरीशंकर शर्मा एवं पवन शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक नए मेला मैदान में होने वाली बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को सनातन योद्धाओं की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पीले चावल घर घर वितरण करने कलश यात्रा में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां प्रभारीयो ओर प्रांत प्रचारकों को सौंपी गई । इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य प्रांत प्रचारकों प्रभारियों को आईडी कार्ड वितरण किया गया। बैठक के बाद सैकड़ो महिला पुरुषों सनातन योद्धाओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर ढोल धमाकों के साथ जुलूस निकालकर पुष्कर कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकानदारों को पीले चावल देकर निमंत्रण किया । इस दौरान जगह जगह दुकानदारों ने जुलूस का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया । इस दौरान पुष्कर के बाजार जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।इस मौके पर अमित जैन , दिनेश पंडित , कैलाश नाथ दाधीच, एस पी गौतम , कैलाश रेनबो , त्रिभुवन पाराशर, राजेश गौतम , दीपक चौहान , प्रभु लाल शास्त्री , सर्वेश्वर शास्त्री , तिलोरा सरपंच समुद्रसिंह रावत , वेदप्रकाश पाराशर , सविता पाराशर , सीमा शर्मा, मंजू शर्मा , संगीता जादम , कविता सेन, सुमन जादम , मोनिका शर्मा , शिमला पाराशर, कृष्णा शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।बैठक के अंत में आयोजन समिति के गौरीशंकर शर्मा ओर पवन शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा कथा का शुभारंभ
23 फरवरी को हनुमंत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगी ।हजारों महिलाएं चूंदड़ी की साड़ी में गाजे बाजे के साथ ब्रह्म घाट से कलश यात्रा लेकर निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल सम्पन्न होगी इस दौरान कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई जायेगी।


