DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका में एक घर में निकला घोड़ा पछाड़ सर्प, सर्प रक्षक शेखावत ने पकड़कर छोड़ा जंगल में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तेजा दशमी के दिन नगर पालिका क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड नसीराबाद में श्रीमती गुमान चौधरी, कैंटोनमेंट हॉस्पिटल एक्स-रे ऑपरेटर के घर मे तेजा दशमी के दिन 6 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप नजर आया । सर्प की सूचना मिलने पर सर्प रक्षक दशरथ सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और सर्प को सुरक्षित पड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा। घोड़ा पछाड़ सर्प बहुत ख़तरनाक होने के साथ बहुत फुर्तिला होता है। इसकी चाल भी बड़ी तेज होने के साथ जिस किसी को भी डसता है तो तेज स्पीड से चाबुक की तरह फन मारता है। क्षेत्र के समाजसेवी व परोपकारी ऐसे सर्प रक्षक दशरथ सिंह शैखावत ने ऐसे कई जहरीले सर्पों को पकड़ कर क्षेत्र की आम जनता को राहत प्रदान कर रहे हैं ।

admin
Author: admin