देरांठू का नसीराबाद जाने का भारी बारिश से फिर रास्ता हुआ बन्द, लगाकर बारिश से फसले हुई चौपट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र में लगातार बारिश से जहां खेत जलमग्न हो जाने से फसले गल गई व किसानों का खेती में लगाया लाखों रुपए बर्बाद हो गया। वहीं बारिश से क्षेत्र के सभी तालाब, नाड़ियां लबालब भरकर ओवरफ्लो होकर चादर चल रही है। राताखेडा तालाब की भी वर्षों बाद चादर चल जाने से पानी देरांठू स्थित रपट पर आ रहा । जिससे पहले काफी समय तक नसीराबाद जाने का रास्ता बन्द रहा था, वह ग्रामीणों को कोटा बाईपास से होकर जाना पडा था। अभी दो दिन से फिर लगाकर बारिश से देरांठू नसीराबाद मार्ग अवरूद्ध हो गया। पानी के निकासी मार्गं पर भी अतिक्रमण होने से पानी सरकारी विधालय, पंचायत दुकानों के सामने व पीछे गलियों तक में भर गया है । वहीं आज रामदेव जी महाराज का मेला भी लगने से दुकानें व झुले वालों के पास दो दो फीट पानी भर गया। जिससे मेला स्थल पर ग्रामीणों व दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


