देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का मेला 1 सितम्बर को, 31 की रात्रि को होगी भजन संध्या
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला 1 सितम्बर, सोमवार को बड़े धूमधाम से भरेगा । वहीं 31 अगस्त, रविवार की रात्रि को भजन संध्या होगी । व्यवस्थापक दिनेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त की रात्रि को ख्यातिप्राप्त भजन कलाकारों सहित डांसर व कामेडियन को आमंत्रित किया गया है। मेले के मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लाम्बा होंगे । मेले के दिन ग्राम के सभी समाज के गाजे बाजों के साथ झण्डे आयेंगे । मेले पर सदर बाजार के दरवाजे से लेकर बस स्टैण्ड तक दुकानें , डोलर हिण्डे आदि लगेंगे । इस अवसर पर सदर बाजार से लेकर बस स्टैण्ड चौराहे तक विधुत लाईट लगाई जायेगी। रामदेव जी मन्दिर पर भी विशेष विधुत सजावट की जायेगी।


