जावला स्थित गणेशगिरी फिलिंग स्टेशन का सरवाड़ तहसीलदार बंटी राजपूत व विधायक पुत्र गौतम ने किया उद्घाटन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। सरवाड़ तहसील के ग्राम जावला स्थित गणेशगिरी फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन गुरुवार को तहसीलदार बंटी राजपूत व विधायक पुत्र पुजीत गौतम ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजपूत ने कहा कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आए आगे व हर क्षेत्र में अपना हाथ बढाये। बतौर मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए उन्होंने उपस्थित महिला शक्ति को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के पुत्र पुजीत गौतम रहे। वहीं इस मौके पर ग्रामीणों ने चांदमा से राममालिया सड़क स्वीकृति की मांग की। जिस पर जल्द स्वीकृति का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का सेवा निवृत नायब तहसीलदार रामेश्वर चौधरी ने माला व साफा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर राजवीर भींचर, पूर्व सरपंच गणेश चौधरी, रघुराज सिंह, टांटोटी चेयरमैन ओमप्रकाश डुंगरवाल, छोटू लाल भालेर, पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य जसराज डाबला, उपप्रधान प्रतिनिधि जसराज जाट, शिवचरण दास सिंह, विजय सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह जोताया, दयाल कमेडिया, भागचंद रावत, रामस्वरूप खाती, रतन प्रजापत, सांवर लाल रणवा, नायब तहसीलदार रमेश चंद सोनी, भिनाय ऑफिस कानूनगो हेमराज जाट, भानुप्रताप सिंह, मनोज घटाला, विक्रम घटाला, विनोद बामणिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।


