DESH KI AAWAJ

श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर परिसर में आयोजित हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर
के परिसर में विद्या भारती की योजना अनुसार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई । प्रतियोगिता में भईयाओ के लिए खो खो और बहनों के लिए प्रतियोगिताएं संपन्न हुई । जिसमें केकड़ी , सरवाड़, जेठाना , भगवानगंज अजमेर , ब्यावर व कन्या आदर्श विद्या मंदिर नसीराबाद व स्थानीय विद्यालय के कुल 212 भैया बहनों ने भाग लिया । खेलकूद का शुभारंभ जिला सचिव संजय शर्मा विद्या भारती संस्थान अजमेर के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रतियोगिता में रेफरी (निर्णायक) बलवीर रावत मसूदा , प्रधानाचार्य उदय सिंह दरोगा विजयनगर, प्रधानाचार्य श्री आदर्श विद्या मंदिर हनुमान चौक बृजेश मुद्गल, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह आदर्श विद्या मंदिर जेठाना के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। खेलकूद के समापन समारोह में विजेता व उपविजेताओं को सरपंच घीसालाल वह जिला सचिव संजय शर्मा द्वारा भैया बहनों को गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल देकर व प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

admin
Author: admin