DESH KI AAWAJ

बारिश से राताखेडा तालाब हुआ लबालब , चली चादर , देरांठू रपट पर तेज पानी के बहाव से आवागमन हुआ बन्द

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के देरांठू के राताखेडा तालाब की 46 वर्ष बाद चली चादर से देरांठू नसीराबाद मार्ग बन्द हो गया। साथ ही देरांठू के तलाई स्थित रपट की चादर भी चलने से शिव मन्दिर तक पानी भर गया व रास्ता बन्द हो गया। वहीं नसीराबाद देरांठू मार्ग के रपट पर भी तेज बहाव होने से पानी राजकीय विद्यालय तक पहुंच गया। एवं प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के पीछे स्थित घरों में भी पानी चला गया। ग्राम पंचायत द्बारा जेसीबी से रपट मार्ग पर बनी एक दीवार को तोडा जिससे पानी का फेलाव कम हुआ है । ग्राम पंचायत प्रशासक ने ग्रामीणों से अपील की है कि नसीराबाद देरांठू मार्ग से नहीं आये व बाईपास से कोटा मार्ग होते हुए भी देरांठू आये ।

admin
Author: admin