विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नसीराबाद फोटोग्राफर असोसिएशन ने मनाया फोटोग्राफी दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर नसीराबाद फोटोग्राफर असोसिएशन के बैनर तले विश्व फोटोग्राफी डे दिवस नसीराबाद के गांधी चौक के समीप we देसी होटल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर के कई वरिष्ठ एवम युवा फ़ोटो ग्राफर भाइयों ने हिस्सा लिया एवम आज के इस दौर में फ़ोटो ग्राफी व्यवसाय में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया।
इस आयोजन के तहत नसीराबाद के सभी वरिष्ठ व गणमान्य फोटोग्राफर्स ओर फोटो व्यवसाय से जुड़े नवीन ओर युवा फोटोग्राफर का असोसिएशन के द्वारा मंच पर माला ओर दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी ने मंच के माध्यम से अपने अपने विचार और फोटो ग्राफी व्यवसाय से जुड़ी नई तकनीकी जानकारियां साझा की। कार्यकम के अंत मे सभी ने ध्वनि मत से फ़ोटो ग्राफर्स यूनियन को मजबूत व सशक्त करने का आव्हान किया । कार्यक्रम के आयोजक महेन्द डाबी ओर विनोद शर्मा ने अंत मे सभी का आभार ओर धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजित कार्यक्रम में फोटोग्राफर महेन्द डाबी,विनोद शर्मा, ललित तोलानी, बलराज यादव, महेन्द प्रजापत, विक्रम चांवरिया, अनिलनाथ, संजय सक्सेना, कपिल, मोहित, चौथमल कुमावत, विनय महावर, राहुल वर्मा, अशोक पथरिया,यश यादव, मोनी तोलानी, आशु चंदनानी,भरत नागौर, दीपक प्रजापति एवम कई अन्य फोटोग्राफर मौजूद रहे।


