DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के लोधा समाज ने वीरांगना अंवति बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। क्षत्रिय लोधा समाज नसीराबाद द्वारा रानी अंवति बाई लोधी का 194 वाँ जन्मोत्सव श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण पर धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष योगेश पथरिया, सचिव जितेन्द्र पथरिया, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पथरिया, संरक्षक सीता राम पथरिया, रतन सिंह, भीम सिंह,सह सचिव प्रकाश पथरिया, सह कोषाध्यक्ष कमल पथरिया , धर्मशाला प्रभारी अनिल पथरिया, डॉ रवि पथरिया एवं अशोक पथरिया मौजूद रहे। समाज अध्यक्ष योगेश पथरिया ने दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव समारोह आरंभ किया एवं समाज सचिव जितेन्द्र पथरिया ने रानी अंवति बाई लोधी के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समाज संरक्षक रतन सिंह ने आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले नृसिंह मंदिर मेले जानकारी दी । साथ ही बताया 22 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा । जिसमे समाज के मेघावी छात्र/छात्राओं को पुरुस्कृत किया जायेगा।

admin
Author: admin