DESH KI AAWAJ

नसीराबाद कोटा चौराहे से बारह मील तक रोड पर बिखरे मिले पत्थर, हादसे की आशंका, प्रशासन ध्यान देवे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद कोटा चौराहे से बारह मील तक सड़क पर बिखरे मिले पड़े पत्थरों से बड़ी हादसे की आशंका। इस रोड से रात्रि में निकलने वाले अवैध खनन से भरे ओवरलोड वाहनों से रोड पर शनिवार सुबह जगह जगह पत्थर बिखरे मिले। जिससे रोड से निकलने वाले वाहन चालकों, रामदेवरा जाने वाले दो पहिया वाहन चालक इससे हादसे का शिकार हो सकते हैं।
प्रशासन व सड़क विभाग ध्यान देवे । वह ओवरलोड अवैध खनन लेकर रात्रि में निकलने वाहनों पर सक्त कार्यवाही अमल में लायें।

admin
Author: admin