DESH KI AAWAJ

दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत सराना में हुआ शिविर आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। ग्राम पंचायत सराना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत शिविरों का आयोजन किया गया । शिविर पर्यवेक्षण अधिकारी खेमाराम यादव भूमि आवाप्ति अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा सराना कैंप का निरीक्षण किया गया ।
शिविर पर्यवेक्षण अधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कैंप की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली एवं सभी को निर्देशित किया कि समय पर कैंप में आने वाली समस्याओं का समाधान करें । इस दौरान मौके पर ही अनेक राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में कई प्रकरणों का समाधान किया गया। जिसमें सीमा ज्ञान के 7 प्रकरण, नामांतरण के 13 प्रकरण, रास्तों के 5 प्रकरण, आपसी सहमति बंटवारा 5 प्रकरण,
पंचायत राज विभाग द्वारा 13 पट्टे वितरण ,
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाइपलाइन नये कनेक्शन 1 व लिकेज 5, कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण के 45 नमूने व मृदा स्वास्थ्य कार्ड 8 वितरण
वन विभाग द्वारा पौधे वितरण 45 पौध रोपण 1 , विद्युत विभाग द्वारा 7 पेड़ों की कटाई की गई ।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 31 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सरवाड़ उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मौके पर कैंप पर्यवेक्षण अधिकारी खेमाराम यादव , उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर , तहसीलदार शिवराम मीणा, सहायक विकास अधिकारी रघुवीर सिंह , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin