26 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ, वैष्णवी देवी मन्दिर मे रहेंगे धार्मिक कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के कोटा रोड स्थित ग्राम लोहरवाड़ा मे माँ भगवती वैष्णवी देवी मंदिर में गुरुवार से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। टैंक नंबर 5 के पास स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ करीब 40 वर्षों से अखण्ड ज्योति जल रही है, जो जम्मू कटरा से लाई गई थी। इन दिनों मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य भी चल रहा है, जिससे पहले की तुलना में अब मंदिर का स्वरूप अधिक सुंदर और भव्य हो चुका है। पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि मंदिर में सालभर चार नवरात्रियाँ मनाई जाती हैं — दो गुप्त और दो मुख्य। खास बात यह है कि मां वैष्णवी के दर्शन हेतू यहां पट दिनभर खुले रहते हैं, जिससे श्रद्धालु किसी भी समय दर्शन कर सकते हैं।


