DESH KI AAWAJ

नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले शिविरो के लिए बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस संबध में प्राप्त निर्देशों की पालना किये जाने के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किये जाने के संबध में गुरुवार को प्रातः 11 बजे उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद के सभाकक्ष में उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ब्लॉकस्तरीय अधिकारीगणो ने उपस्थिति प्रस्तुत की। जिसमें 24 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले शिविरों के बारे जानकारी दी। प्रस्तावित शिविर कार्यक्रम के अनुसार 24 जून को फारकिया व दिलवाडा, 25 जून को जिलावडा व देरांठू, 26 जून को कानपुरा व सनोद, 27 जून को तिलाना व रामसर, 30 जून को श्री नगर व साम्प्रोदा, 1 जुलाई को तिहारी व मावशिया, 2 जुलाई को लवेरा व न्यारा, 3 जुलाई को ढाल व भवानीखेडा, 4 जुलाई को कानाखेडी व भटियाणी, 7 जुलाई को झडवासा व बिठुर, 8 जुलाई को राजोशी व राजगढ़ एवं 9 जुलाई को बाघसुरी व लोहरवाड़ा में शिविर आयोजित होंगे । शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, उर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वायत्त शासन विभाग (शहरी क्षेत्र में) , सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग अपनी सेवाएं देंगे ।

admin
Author: admin