पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद में भारतीय भाषा का चल रहे 7 दिवसीय समर कैंप हुआ समापन, विधार्थियों ने सीखी भाषाओं की विविधता
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नसीराबाद में 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन सोमवार को बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं की समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान और समझ विकसित करना था। समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मलयालम भाषा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान कविता पाठ, संवाद अभिनय, भाषण, गीत और लघुनाटिकाओं के माध्यम से मलयालम भाषा का ज्ञान , उच्चारण मलयालम भाषा में अंकों , सब्जियां एवं दैनिक जीवन में काम आने वाले शब्दों को जाना समझा और सिखा।
विद्यालय के प्राचार्य आर सी मीणा ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा:
“भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक विविधता का प्रतिबिंब हैं। इस समर कैंप ने विद्यार्थियों को न केवल नई भाषा के शब्द सीखने का अवसर दिया, बल्कि उनके पीछे छिपे भाव, संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित कराया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी इस धरोहर को संजोने को तत्पर है।
कक्षा 9 की छात्रा अवनी बोहरा ने कहा, “मैंने पहली बार मलयालम में एक कविता पढ़ी और उसके अर्थ को जाना। यह अनुभव मेरे लिए बहुत ज्ञानवर्धक रहा। कक्षा 12 के छात्र मितेश कनौजिया ने मलयालम भाषा सीखते समय बताया कि मुझे अहसास हुआ कि हर क्षेत्र की भाषा में एक गहरी आत्मा होती है, जिसे समझकर हम पूरे भारत को करीब से जान सकते हैं।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विशेष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विषय अध्यापक रंजीत कुमार ने किया और अंत मे अभिभावक विद्यार्थी और अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद व्यापित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बनकर उभरा।


