DESH KI AAWAJ

नसीराबाद कांग्रेस कमेटी ने दिग्वज किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि मनाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय फ्राम जी चौक स्थित कार्यालय पर देश के दिग्गज किसान नेता स्व: राजेश पायलट की 25वीं पुण्य तिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर व पूर्व विधायक एवं पीसीसी महासचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर के सान्निध्य व नगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. हुसैन खान की अध्यक्षता में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर युवा नेता अशोक गुर्जर, छावनी परिषद के पूर्व चेयरमेन माणकचन्द खींची, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोलाशंकर गर्ग, महेश , अशोक ऐरन, गोपाल खटाणा, लाला पेंटर, महेश कुमार वरिंदानी, गोपाल बोयत, बंसीलाल दपक्यावर, रंगलाल गुर्जर, शिवनारायण पंवार, मदनलाल बिदावत, राहुल गुर्जर, दिलीप पंवार, चेतन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए लोक प्रिय नेता स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके यशस्वी जीवन पर प्रकाश डाला।

admin
Author: admin