एनडीपीएस मामले में पेरोल पर गए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। एनडीपीएस के मामले में अजमेर जेल में 15 साल की सजा काट रहा इकबाल सिंह पंजाबी पैरोल पर बाहर जाने के बाद फरार हो गया था। 15 दिन की पैरोल खत्म होने पर भी वह जेल नहीं लौटा। फरारी को छिपाने के लिए उसके परिवार जनों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी पेश कर दिया। जेल पहरी ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। एएसआई हरिराम यादव के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है, मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

