एडवोकेट चौधरी नसीराबाद नगरपालिका के पैनल अधिवक्ता नियुक्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राज्य के नगरीय निकायों (निगम/परिषद/पालिका ) में स्थानीय स्तर पर पैरवी हेतू नियुक्त विधि सलाहकार/पैनल अधिवक्ता एवं विधि परामर्श दाताओं हेतू जारी आदेश के अनुसार नसीराबाद नगरपालिका में एडवोकेट रवि कुमार चौधरी, निवासी देरांठू को नगरपालिका नसीराबाद का पेनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया। जिस पर देरांठू ग्राम वासियों सहित नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं व हेत प्रेमियों ने चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।


