जैन समाज मना रहा है प्रर्युषण पर्व
जैन समाज मना रहा है प्रर्युषण पर्व
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सहित अतिसय क्षेत्र देरांठू एंव मोराझडी मे सकल दिगम्बर जैन समाज प्रर्युषण पर्व मना रहा है । दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बडजात्या नसीराबाद ने बताया कि प्रर्युषण पर्व पर श्री जी महाराज का कलशाभिषेक , शान्तिधारा , दश लक्षण महामण्डल अनिमेष शास्त्री के निर्देशन मे किये जा रहे है । वही सांय को समायिक महाआरती , भक्ति संगीत , दशलक्षण धर्म पर प्रवचन व विविध धार्मिक कार्यक्रम , सास्कृतिक कार्यक्रम हाऊजी बिहारी जी रोड स्थित समशरण भवन मे आयोजित किए जा रहे है । वही बडजात्या ने दसलक्षण का महत्व बताते हुए कहाँ कि सबको क्षमा , सबसे राग द्वेष का त्याग , बिना श्रृंगार के मन्दिर जाये , साडी व आभूषण का दिखावा छोडे , निर्मल वस्त्रों को नियमो मे जोडे , अपनी वाणी पर संयम रखकर एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछे , रात्रि भोजन का भक्ष अयक्ष का त्याग करे , होटल रेस्टोरेंट छोडे , पिज्जा ओर बर्गर को छोड अपने घर का स्वादिक भोजन ग्रहण करे , उपवास करे तभी दशलक्षण पर्व बनेगा ।
अतिशय देरांठू मे भी सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रर्युषण पर्व पर प्रतिदिन भगवान शान्तिनाथ व भगवान पार्श्वनाथ का विशेष कलशाभिषेक , शान्तिधारा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम समाज बन्धुओ द्बारा संपादित किऐ जा रहे हैं । अल सुबह सभी महिलाएं एवं पुरुष केसरिया परिधान पहन मन्दिर मे जाकर कर पूजा पाठ , कलशाभिषेक कर रहे है , वही सांय को सामूहिक आरती की जा रही है ।


